झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठोड़ की रिपोर्ट-
झकनावदा। जीवन में व्यक्ति के रिटायरमेंट की एक निश्चित उम्र होती है। और शासन के दिये हुए कार्यों को सेवाकाल में शासन की जनहितैषी योजना को जनता तक पहुंचाना और शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में अधिकारी व कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उक्त उद्गार जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक बीएल कुलमी ने प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रंगेश्वर धाम में आयोजित विदाई समरोह में कहे। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रृंगेश्वर धाम में आयोजित विदाई समारोह में झकनावना सीसीबी के शाखा प्रबंधक नंदलाल चोयल, झकनावदा हायर सेकंडरी स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता दुबेजी, पशु चिकित्सालय झकनावदा भृत्य सलीम को विदाई समारोह एक साथ रखा गया। जिसमें विभाग के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में भावभीनी बिदाई दी गई।
स्मृति चिन्ह भेंट कर किया नागरिक अभिनंदन –
झकनावदा में अपने अपने उत्कृष्ट कार्य के लिये तीनों विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को झकनावदा की जनता की ओर से भूपेन्द्रसिंह सेमलिया, उपसरपंच संजय कोठारी, जितेन्द्र राठौड़, भंवरजी कोटड़िया, मांगीलाल पडियार द्वारा नागरिक अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जिला सहकारी संस्था झकनावदा व बोलासा के कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट किए और उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।
Trending
- राजगढ़ नाका मित्र मंडल की नवरात्रि महोत्सव 2026 को लेकर प्रथम बैठक सम्पन्न
- गांव में कई दिनों से घूम रही मानसिक रूप से बीमार महिला को जनसहयोग से भेजा वृद्धाश्रम
- पेपर लीक और परीक्षा विवादों पर बड़ा फैसला: MP में 3 महीने के भीतर मिलेगा न्याय
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
- नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत भूराघाटा व बरझर में विद्यार्थियों को किया जागरूक
- नवगठित छात्र परिषद की शपथ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिक्षा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण: सरकार शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों, दोनों से जुड़े सभी विषयों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ देखती है।
- इलाज के अभाव में तड़प रही बुजुर्ग महिला शांति बाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
- 30 करोड़ की नल-जल योजना 9 साल बाद भी अधूरी, बारिश शुरू होते ही फिर ठप हुई जलापूर्ति
- गुरु पूर्णिमा एवं स्थापना महोत्सव पर सांई मंदिर में होंगे आयोजन, मंदिर पर की जाएगी साज सज्जा
Prev Post