Trending
- 40 दिवसीय भव्य तीर्थ यात्रा संपन्न: 12 राज्यों और नेपाल के प्रमुख धामों के दर्शन कर छकतला लौटे श्रद्धालु
- झाबुआ-मेघनगर मार्ग पर अधूरे निर्माण से बढ़ रहे हादसे: अंतरवेलिया में समाजसेवी रामपाल चौहान ने दिया धरना
- राष्ट्रीय खेल दिवस के निमित्त फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
- संत रविदास की पावन स्मृति में निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
- बाइक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल
- उड़ीसा में भारतीय जनता मजदूर मंच की नई जिम्मेदारियां, केंद्रीय नेतृत्व ने नियुक्त किए पदाधिकारी
- पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
- ब्लॉक अध्यक्ष ने ब्लॉक कांग्रेस कोर कमेटी की कार्यकारिणी घोषित
- सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय रक्षा श्री राजनाथ सिंह ने किया रक्षा के नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सेना को मजबूत करने में MP निभाएगा बड़ा रोल
- नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम
झाबुआ। शहर में ईद-उल-फितर पर्व मुस्लिम समाज द्वारा सोमवार को खुशियों एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाह पर सुबह 9 बजे विशेष नमाज अता हुई। नमाज में समाजजनों द्वारा देश में अमन एवं चैन की दुआएं मांगी गई। बाद तकरीर का भी आयोजन हुआ। यहां ईदगाह पर मेले जैसा माहौल रहा। जहां समाज के बच्चों ने बड़ो से ईदी लेकर विभिन्न सामग्रियों की खरीदी की। इस दिन घरों पर मीठी सेवईयां शीर-खुरमा का लुत्फ उठाया गया। इसके साथ ही घर आने वाले मेहमानो की नवाजी भी इससे की गई। ईद का उत्साह शहर में सुबह से ही देखने को मिला। समाज के पुरूष, युवा एवं बच्चें कॉलेज मार्ग स्थित ईदगाह एवं बावड़ी गली स्थित मरकज मस्जिद पर नमाज अता करने के लिए नए वस्त्र धारणकर पहुंचे। ईदगाह पर सुबह 9 बजे नमाज मौलाना द्वारा अता करवाई गई। वहीं मरकज मस्जिद पर भी सुबह 9 बजे नमाज हुई। यहां नमाज मुफती मोहम्मद सलीम सा. द्वारा पढ़ाई गई एवं तकरीर मो. बशीर अहमद मजाहिरी ने की। बाद समाजजन बाहर निकले और एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की मुबारक बाद दी।