झाबुआ। भारत की प्रधानमंत्री और भारतीय गोरव की महान प्रतीक स्व. इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक स्मरण कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री अरूण यादव की विशेष उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर यादव एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।यादव ने दीप प्रज्जवलन भी किया। इस अवसर पर इंदिरा जी के महान योगदान का जिक्र करते हुए अरूण यादव ने कहा कि इंदिरा ने अपनी दूरदृष्टि और पक्के इरादों के साथ बनाई गई नीतियों के माध्यम से भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में दुनिया में खडा किया है। उनका प्रधानमंत्री काल भारत के इतिहास में सदैव गोरव के साथ याद किया जाएगा। उन्होने आत्मनिर्भर देश की जो नींव नेहरू जी ने रखी थी उसको मजबूत बनाने का बहुत बडा काम किया है। स्मरण कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने किया एवं आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर ने माना। इस अवसर पर पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, प्रवक्ता द्वय आचार्य नामदवे, हर्ष भटट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, कांग्रेस नेता प्रकाश जैन, मालूबेन डोडियार, प्रशांत बामनिया, गजराज सिंह पुरोहित, लोकु माली, आदि उपस्थित थे।
Trending
- युवाओं को रोजगार की सौगात: एमपी में बनेंगे 21 नए स्क्रैपिंग सेंटर और 61 नए ड्राइविंग स्कूल
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी : काकनवानी पुलिस ने 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया
- 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ली ग्राम स्तरीय बैठक
- तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की 28 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में युवा तपस्वी प्रतीक पावेचा ने 16 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की