आनंदीबेन पटेल का काफिला शहर में पहुंचने पर नगर थमा, स्वागत जुटा शहर

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश की नव नियुक्त राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अहमदाबाद से भोपाल जाते वक्त पेटलावद पहुंची जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। श्रद्धाजंलि चौक पर नगर परिषद ए महिला मोर्चा ए युवा मोर्चा की टीम सुबह से उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे। दोपहर में करीब 1.30 बजे आनंदी बेन का काफिला यहां पहुंचा। बस में सवार पूर्व मुख्यमंत्री पटेल ने बस के गेट पर आकर कार्यकताओं का अभिवादन स्वीकार किया। नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, उपाध्यक्ष माया राजू सतोगिया, पूर्व अध्यक्ष विनोद भंडारी, मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया, सोनू विश्वकर्मा, हेमंत भट्ट, राहुल शुक्ला, सुनीता पाटीदार, सोनिया ओसारी, भुरू पटेल, राजू निंनामा, करण व्यास, अनिल मुलेवा, कुंदन विश्वकर्मा, गौरव मोन्नत आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम हर्षल पंचोली, एसडीओपी अवास्या दल बल के साथ मौजूद रहे।