आदिवासी बहुल झाबुआ जिले से पुलिस को हाईटेक करने का नवाचार शुरु

May

झाबुआ लाइव डेस्क
अब आदिवासी बहुल झाबुआ जिले का हर पुलिस स्टेशन का अपने लेंडलाइन टेलीफोन नंबर के साथ अपना सरकारी व्हाट्सएप नंबर होगा। महत्वपूर्ण चौकियों एवं कंट्रोल रुम का भी अपना सरकारी व्हाट्सएप नंबर होगा। सभी थाना-चौकियों एवं कंट्रोल रुम को व्हाट्सएप सुविधा वाले स्मार्टफोन जारी कर दिये गये है । एसपी महेशचंद्र जैन ने अपनी तरह का यह पहला नवाचार किया है। झाबुआ लाइव से चर्चा में एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि पुलिस को भी समय के साथ चलकर अपग्रेड होना पड़ेगा। अभी तक यह शिकायत होती थी कि थाने-चौकियों के लैंडलाइन फोन बंद है जबकि आम जनता को 24 घंटे पुलिस उपलब्ध हो यह जरुरी था साथ ही वह व्हाट्सएप के जरिए फोटो-वीडियो वाली सूचनाएं और शिकायत भी भेज सकता है यह सुविधा समय के साथ जरुरी थी इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है। जिले के सभी 10 पुलिस थानों और 3 महत्वपूर्ण चौकियों पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। एसपी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया है कि थाने-चौकियों के स्मार्टफोन थाने-चौकियों पर ही रहे थाने से बाहर उसकी मूवमेंट नहीं हो। एसपी ने आम लोगों को यह नंबर जारी कर यह अपील भी की है कि वे जनहित ओर अपराध से संबंधित सूचनाएं इन नंबरों पर दे सकते है या व्हाट्सएप संदेश से भी दे सकते हैं।
यह मोबाइल नंबर होगे यहां के पुलिस हलचल-
– साइबर सेल                   : 7049140517
– पुलिस कंट्रोल रूम           : 7049140525
– पुलिस यातायात थाना      : 7049140530
– थाना झाबुआ मोबाइल      : 7587616872
– थाना थांदला मोबाइल       : 7587616949
– थाना राणापुर मोबाइल      : 7587616930
– थाना कालीदेवी मोबाइल     : 7587616932
– थाना मेघनगर मोबाइल      : 7587616935
– थाना पेटलावद मोबाइल       : 7587616944
– थाना कल्याणपुरा मोबाइल    : 7587616945
– चौकी पिटोल                        : 7587616946
– चौकी खवासा                       : 7587616947
– चौकी सारंगी                        : 7049160237
– थाना रायपुरिया मोबाइल        : 7049160236
– थाना काकनवानी                  : 9179012057