-
झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- रायपुरिया थाना प्रभारी केएल डांगी को मेघनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। केएल डांगी ने रायपुरिया में 13 अगस्त 2015 को पदस्त हुए थे और 14 दिसंबर 2016 को उन्हें रायपुरिया से मेघनगर स्थानांतरित किया गया है। थाना प्रभारी डांगी का 16 माह का कार्यकाल सराहनीय रहा। केएल डांगी ने नगर की यातायात व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ शरारती तत्वों पर लगाम लगाने के साथ सटोरियों पर भी मुहिम चलाकर उन पर कार्रवाई की साथ ही पुलिस और जनता में संबंध भी स्थापित किए। पुलिस के प्रति आम जनता में विश्वास कायम रखने की पहल जारी रखी जिससे क्षेत्र के लोग पुलिस को अपना मित्र मानते थे। आमतौर पर ग्रामीण पुलिस से दूरिया बनाते है लेकिन समय समय पर शांति समिति की बैठकों के माध्यम से डांगी ने पुलिस के प्रति आमजनता का विश्वास बनाने का काम किया क्षेत्र में डांगी के संबंध मधुर रहे तो अपराधियों के प्रति उनका लहजा सख्त रहता था कोई भी शरारती उत्पात मचाने के पहले एक बार सोचा करते थे अभी आयोजित हो रहे मेले में भी मेले की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे तक लगवा दिए। खैर, पुलिस विभाग में अधिकारी आते है जाते पर डांगी के 16 माह के सराहनीय कार्यकाल से क्षेत्र की जनता और पुलिस के बीच मित्रता के संबंध बने है। 16 माह के सराहनीय कार्यकाल की रायपुरिया क्षेत्र की जनता प्रशंसा कर रही है।
Trending
- अंतरवेलिया-मेघनगर मार्ग बदहाल, हादसे का खतरा बढ़ा
- ‘मैं संकल्प लेता हूं कि..,’ सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा
- श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ खट्टाली से कोटबेश्वर महादेव (कोटबु) तक पहुंची कावड़ यात्रा
- गरीबी को कभी पढ़ाई में बाधा मत बनने देना, भाजपा सरकार हर कदम पर विद्यार्थियों के साथ है : कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान
- जोबट से उंडारी धाम तक निकली मातृशक्ति की भव्य कावड़ यात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र
- आधी रात में राजगढ़ क्षेत्र से आये लोगो ने महिला के साथ की मारपीट, एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— रानी दुर्गावती की नगरी से हरित प्रदेश के संकल्प को मिल रही नई ऊर्जा
- किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता
- एसडीएम मनोज गरवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया, अस्पताल की कमियों का लिया जायजा
- आलीराजपुर में 10 अगस्त तक विशेष यातायात अभियान, नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी