झाबुआ आ
जतक डेस्क:
प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर गुरूवार का पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का पुतला दहन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय डीआरपी लाईन चैराहे पर मुख्यमंत्री के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने बताया कि प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसलों का तत्काल मुआवजा दिए जाने सहित अन्य कई मांगों को लेकर सरकार की उदासीनता के विरोध में विधानसभा में जारी कांग्रेस विधायक दल द्वारा गर्भगृह मंे दिए जा रहे धरने के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान पुत्र का दम भरने वाले किसान विरोधी सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चैहान का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर लोक सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, यामीन शेख, बबलू कटारा, विनय भाबोर, शंकर भूरिया, हेंमचंद डामोर, दीव्येश अमलियार, भारू मावी, गौरव सक्सेना, इस्तियाक, विजय भाबोर, आचार्य नामदेव, सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Trending
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण
- महीनों से सरकारी राशन का इंतजार; राशन की आस में खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, कई परिवारों के सामने खाने का संकट
- गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- सिंहस्थ 2028 के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद चलाई गेती, जनहित में समर्पित किया पैतृक मकान
- शकुंतला देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया इंडस्ट्रियल भ्रमण
- ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं
- SIR पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पड़ताल जरूरी, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी जवाब दें : मकू परवाल
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण