अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले पर युवाओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला

May

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
मंगलवार को युवा मोर्चा की ओर से पेटलावद नगर में अमरनाथ के यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में पेटलावद में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया जिसमें युवा मोर्चा जिला महामंत्री सोनू विश्वकर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री कालू सिंह मेड़ा, भाजपा नगर महामंत्री कीर्तिश चाणोदिया, नगर मंडल महामंत्री सूरज सिंह पंवार, नगर उपाध्यक्ष लोकेश मुलेवा, विशाल जायसवाल, गौरव आंजना, मनदीप चौहान, लोकेश हामड़, प्रियांश जैन, गौरव चौहान, योगेश चौहान, ईश्वर मेडा, राहुल गरवाल, राजेश निनामा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।