जनपद अध्यक्ष को लेकर मतदान कल..क्या राणापुर जनपद मे वोट कर पायेगे भाजपा के “मालु” ?
————————
झाबुआ आजतक डेस्क से अब्दुल वली खान की रिपोर्ट ।।
———————–
कल राणापुर जनपद अध्यक्ष ओर उपाध्यक्ष का चुनाव होना है जनपद के कुल 15 सदस्य चुने गये है लेकिन सबसे बडा सवाल यह खडा हो गया है कि क्या भाजपा कोटे के मालुसिंह” अपनी दावेदारी तो ठीक है सदस्य के लिऐ भी मतदान कर पायेगे ? यह सवाल इसलिए खडा हो रहा है क्योकि मालुसिंह वत॔मान मे पंडित दीनदयाल विपणन सहकारी संस्था के अध्यक्ष है कांग्रेसी ओर भाजपा का ही एक खेमा अभी से आपत्ति जता रहा है कि मालुसिंह विधिअनुसार मतदान मे हिस्सा ही नही ले सकते ओर भाजपा का एक खेमा इस आधार पर आपत्ति को खारिज कर रहा है कि जनपद सदस्य का नामांकन की जांच के समय यह आपत्ति क्यो पही लगाई गयी..? फिलहाल भाजपा अगर मालुसिंह पर दांव लगायेगी तो फिर पीठासीन अधिकारियो को सत्ता का दबाव दिखाकर दबाव मे लाना होगा ऐसा भाजपा कर भी पायेगी या नही इसमे संशय है बहरहाल इस मुद्दे पर जिम्मेदार अधिकारियों ने भी चुप्पी साधकर राजनीतिक माहोल को ओर अनिश्चित बना दिया है अब सारी तस्वीर कल ही साफ होगी ।।
Trending
- ब्लेकमैलर के हौसले बुलंद – X दिवंगत MLA की पत्नी को ब्लेकमेल कर रहे दो युवक चंद घंटों में गिरफ्तार
- यहां हुई भीषण आगजनी की घटना… 3 पशु जिंदा जले…फायरब्रिगेड मौके पर
- विद्युत विभाग की मनमानी के चलते आम जनता परेशान, वोल्टेज की समस्या का हल नहीं निकाला पा रहे
- चंद्रशेखर आजाद नगर में भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
- भऐ प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर मंदिर में गूंजी स्तुति
- श्री राम जन्मोत्सव पर पेटलावद में हिंदू जागरण मंच द्वारा आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम
- अज्ञात व्यक्ति ने गाय को मारी कुल्हाड़ी, घायल हुई गाय
- महिला की आकस्मिक मौत, मायके के आरोप के बीच पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद स्थति करेगी स्पष्ट
- पंडित नागर ने श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आखिरी दिन श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया
- सेवानिवृत्ति पर समारोह पूर्वक दी विदाई, दोनों शिक्षकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया
Prev Post