भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर अभी अभी झाबुआ मेघनगर मार्ग पर स्थित लोकसेवा केंद्र के समीप एक मकान के पास रखे चारे मे आग लग गई ओर देखते ही देखते ही आग ने समीप पशु बाधने के स्थान को अपनी चपेट मे ले लिया।इस आग मे दो मुक पशु आग की भेट चढ़ गये , मकान मालिक नाजु पिता हकला ताहेड ने जानकारी देते हुए बताया की इस आग मे दो मुक पशु जल गए। साथ ही मकान का डागला, कडप,मोटर पाइप सहित अन्य सामग्री आग मे जल गई आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी मगर वह भी काफी लेट आया जिससे आग ने ओर विकराल रूप धारण कर लिया । आसपास के ग्रामीणो ने आग बुझाने मे कड़ी मशक्कत की। मगर आग पर काबू नही पा सके। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड आया ओर आग पर काबू पाया जब तक मुक पशु जल चुके थे। ) Post navigation राज्य शासन ने झाबुआ-अलीराजपुर के 4 SDOP बदले ; भाकर जोबट तो बबिता होगी पेटलावद SDOP लोकसभा चुनाव के चलते सियासत के लिऐ महत्वपूर्ण हुआ पश्चिम मध्यप्रदेश का भगोरिया उफ॔ भोंगरिया उत्सव