थान्दला- शांति समिति की बैठक मे हर बार की तरह इस बार भी समिति मे पहुंचे लोगो द्वारा अनेक प्रस्ताव और सुझाव दिए ओर प्रशासन ने भी उन्हे बकायदा अपनी डायरी मे नोट किये मगर ये नई बात नहीं हर बार शांति समिति की बैठक मे यही प्रस्ताव ओर सुझाव दिये जाते है मगर उन पर अमल आज तक नहीं हुआ। आगामी त्योहारो को लेकर शांति समिति की बैठक मे आज भाईचारे व अमन से त्योहारो को मनाने व अनन्त चैदस पर निकलने वाले जुलूस मे गुलाल न उड़ाते हुए फूलो से स्वागत करने व पांडलो की स्वय निगरानी रखने, आखाडों मे धारदार हथियार नहीं ले जाने और डीजे साउंड कम आवाज मे बजाने व ध्वनि प्रदूषण न हो इस हेतु चर्चा की गइ। इस शान्ति समिति की बैठक में नगर की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की वही नगर मे हो रहे अतिक्रमण को भी प्रमुखता से लेते हुए एमजी रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु योजना बनाने हेतु नगर पंचायत के कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए व पेटलावद में हुए भीषण कांड के बाद थान्दला मे अवैध तरीके से बेचे जा रहे पेट्रोल एवं ज्वलीनशील पदार्थो की बिक्री को रोकते हुए कार्रवाई करने की बात कही व शांति पूर्वक आगामी त्योहार को मनाने के लिए एसडीएम आरएस बालोदिया ने कहा। अब यह देखना है कि इन प्रस्ताओं एवं सुझाओं का पालन होगा या नही या हमेशा की तरह प्रस्ताव व सुझाव ठंडे बस्ते मे रह जाते है। शान्ति समिति की बैठक में उपस्थित थांदला एसडीओपी रावत, थाना प्रभारी, तहसीलदार अर्जुन सिंह रॉय, नगर परिषद अधिकारी, विद्युत मंडल अधिकारी मंडलोई, नगीन शाहजी, पूर्व जियोस विश्वास सोनी, अनिल भंसाली, पत्रकार कमलेश तलेरा, मनोज उपाध्याय, रितेश गुप्ता, गजेन्द्र चोहान, आत्माराम शर्मा, प्रेस फोटो गा्रफर हर्ष नागर, शाहिद खान समेत पत्रकार गण, जनप्रतिनिधि, नगर समाज के वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, गणेश मंडल के समिति के सदस्य गण आदि उपस्थित थे।
Trending
- बखतगढ पुलिस ने डेढ़ लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त की, आरोपी गिरफ्तार
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला का कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा
- नवरात्र के 7वें दिवस बीजासन माता का कालरात्रि के रूप में श्रृंगार
- राणापुर मंडल में दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान में 8 सत्रों में 85 कार्यकर्ताओं ने सीखी पार्टी की रीति-नीति
- आलीराजपुर में उमड़ा आस्था का सागर: 1100 कलशों के साथ भव्य चुनरी यात्रा, 551 मीटर चुनरी मनकामेश्वरी माता को समर्पित
- अफवाहों के चलते पेट्रोल पम्प पर अलसुबह से लगी बाइको की कतार
- अफवाहों के कारण आम्बुआ में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी
- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, निर्भय सिंह बने जिला उपाध्यक्ष
- राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली की बनी कार्ययोजना
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
Prev Post
Next Post