झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
भक्त मलुकदास रामायण मंडल थांदला द्वारा विगत 51 वर्षों से श्रावण मास में घर घर जाकर संगीतमय रामायण पारायण किया जाकर श्रीरामचरित मानस का जन मानस में प्रचार प्रसार किया जाता है इस वर्ष रामायण मंडल 52वां श्रावण मास स्व. कन्हैयालालजी शर्मा जो कि इस रामचरित मानस को घर-घर तक पंहुचाने वाले जन प्रणेता रहे है, उन्हीं के स्मृति जीवंत बनाये रखने के लिए स्वर-संगीतज्ञों द्वारा प्रेरणास्पद भजनों के साथ रामायणजी का पाठ घर घर जा कर किया जा रहा है जिससे रामायण मण्डल के कर्मठ, जुझारू सदस्य उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करते है, जिसमें प्रमुख रूप से किशोर आचार्य (अध्यक्ष रामायण मंडल), रज्जु भाई छाजेड, शंकर पंचाल, मोहनभाई पंवार, बबलादादा सोनी, रामजी राठोड, गोपाल पंचाल, गोपाल नागर, श्रीमंत अरोडा, ओम बैरागी, राजेन्द्र उपाध्याय, बालमुकुन्द आचार्य, गणपति बैरागी, डीके उपाध्याय, मुकेश नागर, धार्मिक आचार्य, ढोलक मास्टर राकेश पंवार, मोहनलाल हरवाल, बद्रीलाल पाटीदार, सांवलिया सोलंकी, श्रीरंग अरोरा, दिनेश गुप्ता, रमेश चोहान, ठाकुर विजयसिंह, जगदीश पंचाल, मोहन प्रजापत, प्रदीप नागर, गोपाल परमार आदि सभी रामायण पारायण में प्रतिदिन पूर्ण समय उपस्थित रहकर सस्वर संगीत द्वारा रामायण पारायण का सोपान पूर्ण करते है। साथ ही शनिवार को रामचरित मानस के रचनाकार संत गोस्वामी तुलसीदास की जयंति मनाई गई। इसी स्वर संगीत द्वारा हम सभी स्व. कन्हैयालाल शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित करते है व श्रीराम से प्रार्थना करते है कि वे उन्हें अपनी शरणस्थली में स्थान दे। मंडल के संरक्षक सदस्य रमेश भाई नागर एवं अध्यक्ष किशोर आचार्य ने बताया कि मास पारायण की हवनात्मक पूर्णाहूति भाद्रपद कृष्ण एकम 30 अगस्त को रामेश्वर महादेव मंदिर पर महाआरती के साथ संपन्न होगी।
Trending
- नकली सोने का बिस्किट थमाकर 4.90 लाख रुपये की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार
- गांधी जयंती पर आम्बुआ ग्राम सभा में 8 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
- नवोदय के विद्यार्थियों को SDM भास्कर गाचले ने दिया सफलता का मंत्र
- आलीराजपुर की रिद्धि मूर्ति का MPCA अंडर-19 कैंप के लिए चयन
- हर आंगनवाड़ी केंद्र बनेगा पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र
- 1win Deposit Problem Today: What You Need to Know and How to Fix It
- बापू के स्वच्छता संदेश के बीच नगर परिषद कार्यालय के बाहर ही पसरा कचरा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल
- दाऊदी बोहरा समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी शेख़ अकबर सेठ मर्चेंट का इंतकाल
- मिशन एड्स सुरक्षा के अंतर्गत संयुक्त संचालक ने जिले की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की
- डेम के गेट चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने संभाली कमान, मिट्टी और गिट्टी से बनाया अस्थायी बांध