झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
नगर के मध्य प्राचीन भगवान नृसिंह ऋषभदेव मंदिरो की केंद्र बिन्दु रही भक्त मलुकदास की धरोहर दीहपमालिका को नवरात्रि मे नृसिंह भक्त मंडल की ओर से प्रतिदिन दीपदान महायज्ञ के माध्यम से पं. महेन्द्र भट्ट के सानिध्य मे वैदिक मंत्रोचार क साथ पूजन आरती की जाती रही। नवरात्रि की अंतिम संध्या को दिपमालिका का विशेष श्रृंगार करते हुए वेदही आश्रम आयोध्या के संत लालबाबा के मुख्य आतिथ्य मे दीपमालिका की भव्य सामुहीक महाआरती का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय शांति आश्रम के महंत सुखरामदास क्षेत्रीय संत लक्ष्मणदास भक्त लव जाग्रति मंच के संत अयोध्यादास एवं नगर के विभिन्न मंदिरो के पंडित पुरोहीत पुजारियो ने भी भाग लिया। नृसिंह भक्त मंडल के अध्यक्ष अशोक अरोरा व पदाधिकारी डाॅ सागर मित्रा आनंद चोहान, सचिन सोनी, राजू धानक, चंद्रकात धानक, दिलीप पंचाल, विक्रम भदाले आदि ने संत महात्माओ का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर समाजसेवी संतोष सोनी पंचाल समाज के मुकेश पंचाल, राकेश पंवार, कमलकांत वैद्य, बजरंग व्यायमशाला के भैरूलाल वैद्य, सेन समाज के राजेन्द्र पडियार स्वर्णकार समाज के राकेश सोनी, राठोड समाज के मोहनलाल, गोविंद समाज के भरत ब्रजवासी, पतंजली योग समिति के नीरज भट्ट एवं मातृशक्ति मंडल की शांतिबाई समेत बड़ी संख्या मे महिलाओ एवं विभिन्न समसज जनो ने महाआरती मे भाग लिया। देर रात तक फलहारी खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया।
Trending
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- समाजसेवी व पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा की अनूठी पहल, विभिन्न गांवों में भेंट की निःशुल्क गणेश मूर्तियां
- ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त
- बीएसएनएल टावर से केबल चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सूझबूझ से भागे चोर
- आदिवासी अधिकार दिवस पर निकली आदिवासी अधिकार यात्रा, खवासा में हुआ जनसभा का आयोजन
- पिथौरा को सिर्फ पेंटिंग नहीं, देव और आस्था मानने वाली श्वेता की पहल बनी चर्चा का विषय
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
- भादवि बीज पर रामदेव पीर की शोभा यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण जन
- आबकारी विभाग की गोडाउन से शराब चोरी करने वाले बदमाश पकड़ाए
Prev Post