थांदला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर परिषद द्वारा विजयादशमी मवेशी मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 21 से 23 अक्टूबर तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय उक्त मेले में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।21 अक्टुबर सायं साढ़ै 7 बजे से रामायण पारायण के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। अगले दिन 22 अक्टुबर को रात्रि 8 बजे से उदयपुर की प्रसिद्ध आतिशबाजी की जाएगी तथा श्रीराम की सवारी बड़े रामजी मंदिर से निकलेगी, जो नगर भ्रमण कर दशहरा मैदान पहंुचेगी, जहां रात्रि 9 बजे 51 ऊंचे रावण पुतले का दहन किया जाएगा। उसके पश्चात सत्यवीर तेजाजी मंडल थांदला के कलाकारों द्वारा श्री तेजाजी नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। 22 तथा 23 अक्टुबर को विभिन्न खेलो की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। अंतिम दिन 23 अक्टुबर को रात्रि साढ़े 9 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। आयोजित कवि सम्मेलन में श्रंृगार रस की कवियित्री श्रीमती मुमताज नसीम अलीगढ़ से, हास्य कवि दिनेश बावरा मुंबई से, वीर रस के कवि राहुल शर्मा शाजापुर से, गीतकार प्रमोद तिवारी कानपुर से, वीर रस के कवि आशीष अनल लखीमपुर से, हास्य कवि अजात शत्रु उत्तरप्रदेश से, हास्य कवि संदीप शर्मा धार से पधारेंगे तथा श्रोताओं को अपनी रचनाओं से मत्रमुग्ध करेंगे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि मेले में मवेशियों की व्यवस्था न्यायालय तथा जनपद पंचायत के पीछे रिक्त पड़ी भूमि पर की गई, जहां पेयजल व सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। मेले में प्लाट निलामी 20 अक्टुबर को दशहरा मैदान पर ही होगी। नगर परिषद ने मेले में अधिकाधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न