झाबुआ । आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी का 31वां बलिदान दिवस है और देश के प्रथम गृहमंत्री लोहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस भी था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सरदार पटेल के चित्र के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चित्र भी शामिल करते हुए आज के समाचार पत्रों में बड़ा विज्ञापन प्रकाशित करवाया है, लेकिन पूर्व वर्षों की परंपरा को तोडते हुए भाजपा सरकार के सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इंदिराजी के बलिदान दिवस पर श्रद्वांजलि स्वरूप कोई विज्ञापन प्रकाशित नहीं करवाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल पडियार, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, जिला सेवादल संगठक राजेश भट्ट एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव आदि ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भारत को एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में खड़ा करने वाली महान राष्ट्रनेत्री की यह उपेक्षा अक्षम्य एवं निंदनीय है। आज जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा आज जारी बयान में भारत सरकार के इस पक्षपातपूर्ण रवैये को घोर आपत्तिजनक बताते हुए कहा है कि बांग्लादेश की लड़ाई के समय इंदिराजी ने जिस विलक्षण और दृण नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था उससे प्रभावित होकर भाजपा के पितृपुरूष अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हु ’’दुर्गा’’ बताते हुए उनकी खुले मन से सराहना की थी। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि देश की महान विभूतियों को राजनीति की ओछी मानसिकता से देखना एक खतरनाक मनोवृत्ति है। देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाली विभूतियों की इस तरह अनदेखी करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
Trending
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
- पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला में पालक-शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
- बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- तेजा दशमी पर आम्बुआ में रतलाम निवासी सिसोदिया परिवार ने ध्वजा चढ़ाई
- पीएमश्री उमावि में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए विभिन्न आयोजन
- सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा का आलीराजपुर में हुआ स्वागत
- उमरकोट में वीर तेजाजी महाराज की नवमी रात्रि पर नाटक का मंचन और ताती काटने का कार्यक्रम संपन्न
- चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता तथा करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन