अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- अलीराजपुर पुलिस के कॅलेंडर 2018 का आज विमोचन किया गया। इंदौर में एडीजीपी कार्यालय पर इंदौर संभाग की क्राइम समीक्षा बैठक के पश्चात एडीजीपी अशोक शर्मा ने इस कॅलेंडर का विमोचन किया। इस कॅलेंडर में अलीराजपुर जिले की कला, सभ्यता एवं संस्कृति को दर्शाया गया है तथा पुलिस की गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। कॅलेंडर का विमोचन करते हुए एडीजीपी अशोक शर्मा ने कॅलेंडर की प्रशंसा की, और कहा कि कॅलेंडर रोचक जानकारियों के साथ अलीराजपुर जिले की कला एवं संस्कृति को भी प्रदर्शित कर रहा है। इस अवसर पर इंदौर झोन के सभी एसपी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। Post navigation खड़े ट्रक में अचानक लगी आग से मची अफरा-तफरी नगर का बायपास लटक अधर में : कपिल शाह कंपनी ने अनुबंध खत्म करने का दिया आवेदन