विजय मालवीय, बड़ी खट्टाली हथनी नदी में डूबे युवक का शव करीब तीन घंटे बाद मिला। गोताखोर की टीम ने दोपहर करीब 3 बजे शव को नदी में से निकाल लिया। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह जोबट तहसील अंतर्गत ग्राम बड़ी खट्टाली में हुई। राठौड़ समाज के प्रमुख स्व कालूराम राठौड़ के दशा कार्यक्रम में परिवारजन हथनी नदी पहुंचे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे सचिन गेंदालाल राठौड़ उम्र 31 वर्ष नहाने के लिए नदी में उतरा और तैरते हुए बीच पानी में पहुंच गया, वापस लौटते समय अचानक से डूब गया। हथनी नदी में युवक को डूबते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तलाशने में जुट गई। गोताखोर की टीम पहुंची और शव को दोपहर करीब पौने चार बजे नदी में से निकाल लिया। Post navigation विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जोबट के बड़ा गुड़ा से शुरू हुआ मतदान जागरूकता अभियान आचार संहिता के चलते 65 वाहनों पर कार्रवाई की, 86 हजार से अधिक समन शुल्क वसूला