प्रेम न्यूज एजेंसी@ छकतला अलीराजपुर जिले के सोंडवा तहसील में आज विशेष गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सामूहिक रूप से गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला पर गुरु पूजन कार्यक्रम के साथ 1 कूंडीय गायत्री यज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार भी संपन्न किए गए। तहसील सह संयोजक श्री इंग्लेश तोमर ने बताया कि पुंसवन संस्कार 2, विद्यारंभ संस्कार 11बालक/बालिकाओं ओर दीक्षा संस्कार 4,तथा जनेऊ परिवर्तन 9परिजनों ने किए। उसके साथ ही प्रज्ञा मंडल अट्ठा सिरखडी,बिछोली, मधुपलवी ओर नव चेतना केंद्र सोंडवा पर भी गुरु पुजन का कार्यक्रम किया गया।तहसील संयोजक श्री राम लाल बाबा ने उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन विशेष रूप से पूजनीय हैं,गुरु पूर्णिमा गुरुओं का सम्मान,आदर,ओर अनुशासन भाव व्यक्त करने का पर्व है ज्ञान गुरु से ही मिलता है,आज हमारा बड़ा सौभाग्य है कि हम ऐसी गुरुसत्ता से जुड़े है जो स्वयं पूरे विश्व को बदलने का संकल्प लें रखा है,स्वर्ग को धरा पर अवतरित करने तथा मानव में देवत्व उदय का संकल्प लिया है। हमें प्रत्येक क्षेत्र में शिक्षा कि बहुत आवश्यकता होती हैं,मनुष्य जन्म भगवान ने दिया है तो हमे कही न कही गुरु की आवश्यकता पड़ी है,इसलिए अगर सच्ची राह बताने वाला गुरु मिल जाता है तो हमारी मनुष्य जन्म की नैया पार करवा देते हैं। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिजनों ने अंश दान के रूप में अपने आप में समर्थित एक दिन का एक रुपए या जैसा भी उचित लगा शांति कुंज हरिद्वार राशि भेजने हेतु जमा भी की। आज के कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्री लक्ष्मण सस्तीया सह पत्नी ओर श्री इंग्लेश तोमर सह पत्नी के साथ यज्ञ ओर मुख्य आरती का लाभ लिया।कार्यक्रम देवपुजन,गुरुपूजन के साथ प्रारंभ हुआ,ओर अंत में शांति पाठ ओर प्रसादी वितरण के साथ आज के कार्यक्रम के समापन किया गया। Post navigation पहली से पांचवी के विद्यार्थियों को किया गया किताबों का वितरण … कन्या हाई स्कूल छकतला को उपहार में मिली LED SMART TV …