https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/04/Project_04-11_HD-720p-2.mp4 आज दिनदहाड़े एक व्यापारी की बाइक की डिक्की से लाखो रुपए गायब होने से हड़कंप मच गया। वारदात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बामनिया निवासी व्यापारी राजू मेहता एचडीएफसी बैंक से अपने खाते से 1 लाख 90 हजार के करीब रुपए निकालकर निकला था। तभी बैंक के सामने बने कांप्लेक्स में वह किसी काम के लिए बाइक बाहर खड़ी करकर चले गए। तभी इतने में कोई अज्ञात व्यक्ति डिक्की का तला तोड़कर ले भागा। इसका पता जैसे ही व्यापारी को चला तो उनके होश उड़ गए। व्यापारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टी आई राजू सिंह बघेल ने झाबुआ Live को बताया घटना की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा था। सीसीटीवी फुटेज मिले है। इस पर अलग अलग टीम गठित कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। रिपोर्ट: सलमान शैख/पेटलावद Post navigation माँ त्रिपुरा काॅलेज आफ नर्सिंग के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया नवागत कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के बीच किया कार्यों का विभाजन, इन्हें मिला मुख्य नगरपालिका अधिकारी का चार्ज..