मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित जानवर चराने गई एक बालिका की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना पर आम्बुआ थाने पर मर्ग कायम किया जाकर जांच जारी है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में से लगभग 6-7 किलोमीटर दूर हरदासपुर निवासी रमेश जो कि गुजरात मजदूरी करने गया है तथा उसकी लड़की मंजुला रमेश (8) साल रमेश के भाई ननका की लड़की उच्छम के साथ जानवर चराने 17/10/23 को जानवर चराने तालाब की तरफ गई थी। बेहदी फलिया स्थित तालाब में मंजुला तथा उच्छम नहा रही थी तभी मंजुला गहरे पानी में चली गई तथा डूब गई। तब उच्छम भाग कर घर आई तथा खबर दी जिस पर हम लोग तालाब पर गए तथा तालाब में बच्ची को ढूंढा तथा बाहर निकाला। थाने पर सूचना दी थाना आम्बुआ पर मर्ग क्र. 58/2023 धारा 174 जा.फो. के तहत प्रकरण कायम कर मौका पंचनामा पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। इसके बाद शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सोपा गया। स्मरण रहे की झाबुआ-अलीराजपुर लाइव ने दिनांक 16 अगस्त 2023 को आम्बुआ तथा आसपास के क्षेत्र में स्थित पत्थर खदानों में भरा पानी…कहीं हादसा न हो जाएl समाचार प्रकाशित किया था घटना भले ही यह तालाब की हो मगर खदानों में भरे पानी में भी बच्चे नहाते हैं जिसमें हादसे की आशंका बरकरार है। Post navigation संजय रावत मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव नियुक्त विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर सीआरपीएफ फसेर्स का जिले मे हुआ आगमन