मुकेश परमार, क्राइम रिपोर्टर झाबुआ जिले के राणापुर थाना क्षेत्र के समोई बाबा डूंगर के रास्ते पर आलीराजपुर जिले के आम्बुआ के समीप चौरा गांव के निवासियों से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर रैलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। राणपुर टीआई संजय रावत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को राणापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। हादसा शाम पौने छह बजे के आसपास का बताया जा रहा है। Post navigation नगर परिषद अध्यक्ष के पति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी.. ज़िला चिकित्सालय झाबुआ में कैंसर मरिजो हेतु निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का हुआ आयोजन …