लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया (झाबुआ) मेमू ट्रेन 09350 में आग लग गई। ट्रेन दाहोद-आणंद जो कि उज्जैन से चलकर रतलाम होती हुई जेकोट स्टेशन पहुंची थी तभी अचानक उसके पिछले कोच में से धुआं निकलता नजर आया। ट्रेन से धुआं निकलता देख यात्रियों में खलबली मच गई। तब तक यात्री डिब्बे से नीचे उतर गए थे, उसके पश्चात डिब्बों में आग लग गई। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है। मौके पर दाहोद की 3 फायर बिग्रेड पहुंची। दाहोद एसपी आरपी सिंह झाला एवं रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों ट्रेक को बंद किया गया एवं आग पर काबू पाया गया। Post navigation बदमाशों ने की दो ज्वेलर्स को निशाना बनाने की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात भव्य मंगल प्रवेश एवं मुमुक्षु पूजा बहन का वर्षीदान वरघोड़ा, मुमुक्षु का हुवा बहुमान…