आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा किसानों और मजदूरों की समस्याओं तथा मांगों को लेकर किसान मजदूर बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत 3 अक्टूबर 2023 को संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल 13 राज्यों के किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर की थी। यह यात्रा 40 दिनों तक विभिन्न राज्यों में भ्रमण कर किसानों और मजदूरों की समस्याओं को उठा रही है। इसी कड़ी में यात्रा आलीराजपुर पहुंची। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंची। जहां पर शहीद चंद्रशेखर आजाद को पुष्प अर्पित किए। यात्रा के साथ महासंघ के शिवकुमार शर्मा कक्काजी व महासंघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने यात्रा का महत्व भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *