आरीफ हुसैन चंद्रशेखर आजाद नगर। प्राथमिक विद्यालय बेहड़वा में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षिका प्रभा मंडलोई की सेवानिवृत्ति पर स्कूली छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में विद्यालय स्टाफ द्वारा भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ शिक्षक भंवर सिंह चौहान ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षिका प्रभा मंडलोई ने लंबे समय तक ग्राम बेहड़वा के प्राथमिक विद्यालय में सेवा दी आज उनके पढ़ाये विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा पूर्ण कर सेवा में हैं। वरिष्ठ शिक्षक गोपाल जानी ने प्रभा मंडलोई के सेवाकाल को सराहनीय बताया।उन्होंने ने शिक्षिका मंडलोई के स्वस्थ व सुखद जीवन के साथ-साथ दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ शिक्षक भंवरसिंह चौहान,लेखापाल रेशम कनेश,गोपाल जानी,हेमेन्द्र गुप्ता,रंजना भाबर,सेवंता कनेश,शिवांगिनी गौड़,शीतल मोहनिया,रमखा रावत,कलावती चौहान,रायदा मंडलोई,आशा भूरिया,केला खराडि़या,संध्या चौहान व परिजनों सहित स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। Post navigation शासकीय महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान व पौधारोपण कार्यक्रम नर्मदा का जल लाकर कावड़ यात्रियों ने किया शिवजी का अभिषेक