विपुल पांचाल@ झाबुआ आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर कलेक्टर महोदय झाबुआ, सुश्री तन्वी हुड्डा, श्री मुकेश नेमा उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग इंदौर के मार्गदर्शन में मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध श्रीमति बसंती भुरिया, ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ के निर्देशन में आज दिनांक 30.09.2023 को पूरे जिले में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1) (क),(च) के 16 प्रकरण व 34 (2) का 01 इसप्रकार कुल 17 प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिये गए । उक्त प्रकरणों में 340 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 22.5 बल्क लीटर अंग्रेजी मदिरा विस्की, 8.1 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई तथा लगभग 1980 किलो ग्राम महुआ लाहान सेम्पल लेकर नष्ट किया गया । उक्त जप्त मदिरा व लहान का बाजार मूल्य 267970/- रुपये है । उक्त कार्यवाही में जिले से समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षको तथा मुख्य आरक्षको, आरक्षको सराहनीय योगदान रहा। श्रीमति बसंती भुरिया जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की कार्यवाही विभाग द्वारा लगातार जारी रहेगी। Post navigation विश्व ह्रदय दिवस परछात्र छात्राओं को सी.पी.आर. देना सिखाया श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा राजगढ़ नाके पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश