डॉ. सरफराज खान@उमरकोट नेशनल शूटिंग चैंपियन मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी के युग प्रताप सिंह राठौर का प्रथम बार आगमन पर ग्रामीणों ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया। युग प्रताप राठौर ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में चौथी बार अपने राज्य को कांस्य पदक दिला चुके है। उनके उमरकोट आने पर वीर तेजाजी महाराज मंदिर प्रांगण में स्वागत किया गया। युग प्रतापसिंह ग्राम पंचायत उमरकोट के रहने वाले हैं । स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक गोपाल सिंह कुशवाह, मनोहलाल चौधरी मानाजी, दिलीप डामोर, वीरभद्र सिंह उमरकोट, संदीप सिंह कुशवाह सहित अन्य परिवार एवं ग्रामीणों ने शामिल होकर आशीर्वाद दिया। Post navigation ग्राम पंचायत उमरकोट में मनाई गांधी जयंती, महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों की दी योजनाओं की जानकारी, जनप्रतिनिधियों ने किया संबोधित