थांदला। शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा थांदला संकुल केंद्र बेड़़ावा में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बैंक के कर्मचारियों ने संकुल परिसर में पौधे लगाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए शासकीय परिसर में हरियाली रहे। इस अवसर पर बैंक मैनेजर राय ने कहा कि यह पौधारोपण एक अच्छी पहल है उन्होंने ग्रामीणों को पौधे को पेड़ बनाने तक देखभाल करने का संकल्प भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि संकुल केन्द्र में पेड-पौधों से हरियाली होगी तो परिसर भी सुंदर दिखेगा एवं आगामी पीढिय़ों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रामजी राय,दिलीप धाकड़ , अब्दुल समद खान,गौरव और प्रांजल और महेश सिसोदिया मौजूद रहे। फोटो : 5 Post navigation ट्रैक मेंटेनेंस के चलते थांदलारोड़-मेघनगर के मध्य स्थित सजेली रेलवे फाटक 8 घंटे बंद रहेगी घर पर ही बना लेता था नकली ताड़ी, पुलिस ने धरदबोचा…