लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़ थांदलारोड़-मेघनगर मुख्य मार्ग के बीच स्थित समपार फाटक क्रमांक 61/ए सजेली रेलवे फाटक दिनांक 7 जून 2023 बुधवार सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ट्रैक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। कार्य के दौरान समपार फाटक पर सड़क यातायात को आंशिक रूप से बंद रखा जाएगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में थांदला रोड से पहले नोगांवा हाई सेकेंडरी स्कूल होते हुए उमरदा फाटक क्रमांक 63/सी से निकला जा सकेगा जो कि अगराल मॉडल स्कूल के पास निकलेगा। सभी दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए मार्ग परिवर्तित कर के ही यात्रा करे। Post navigation ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं एवं उन्हें संरक्षित रखने तथा बडा करने के लिए संकल्प ले : डोडियार भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने संकुल केन्द्र में किया पौधारोपण