आरीफ हुसैन चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। आगामी त्यौहार को लेकर शान्ति समिति की बैठक थाना परिसर में आदित्य प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार रानू माल की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। शांति समिति की बैठक बकरा ईद को लेकर चर्चा की गई। साथ ही डीएसपी आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि आप लोग अपना त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से मनाए। उन्होंने कहा पुलिस अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए। और यदि आपको अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती भी है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। थाना प्रभारी विक्रम धारवे ने समझाईस देते हुए कहा कि बकरा ईद का त्यौहार है सोशल मीडिया व्हाट्सप या फेसबुक पर ऐसी कोई आपत्ति जनक पोस्ट ना करे जिससे किसी भी धर्म व जाति को ठेस पहुचे। ऐसी पोस्ट करने से बचे। आप लोग अपना त्यौहार शांति सौहार्दपूर्ण व अच्छे से मनाए। पुलिस प्रशासन का सहयोग करे। बैठक में भाजपा योवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र परमार, आशिफ़ खान, विकास गणावा, फरहान खान, इकराम पार्षद, रमीज, त्रिलोकी आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Post navigation कैबिनेट मंत्री माधौसिंह डावर ने किसानों को बीज वितरण किए नवोदय विद्यालय में चयन होने पर छात्र का स्वागत किया