बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डोल ग्यारस बड़ी धूमधाम के साथ उत्साह उल्लास के साथ राम मंदिर से निकाली गई । डोल ग्यारस पर ग्रामीण जनों द्वारा भगवान कृष्ण को ठेला गाड़ी पर विराजित कर राम मंदिर के पुजारी शेलेन्द्र पंडिया द्वारा गांव में भ्रमण करवाया गया। जिसका गांव की महिलाओं द्वारा भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर श्रीफल चढ़ाए गए जिसके बाद समस्त समाज के लोगो द्वारा गांव में ढोल ग्यारस का गांव में भ्रमण करवाया गया जिसके बाद भगवान कृष्ण को नदी पर ले जाकर स्नान करवाकर इसके बाद पुनः भगवान कृष्ण को राम मंदिर पर विराजित किया गया डोल ग्यारस पर राम मंदिर के पुजारी शेलेन्द्र पण्डिया, राजेश महंत, गांव के तड़वी रामा डामोर, ईश्वर डामोर, रमेश डामोर, सेना डामोर, राजेन्द्र भूरिया, सोबान डामोर, दीपू राठौड़,मड़िया डामोर, अर्पित गौड़ आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Post navigation गणपति बप्पा की स्थापना की गई, 10 दिन तक धूमधाम से मनाया जाएगा उत्सव गणपति बप्पा को चढ़ाए गए छप्पन भोग