आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर मंडल चंद्रशेखर आज़ाद नगर व बरझर मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन टाउन हॉल परिसर में किया गया। बैठक में भाजपा ज़िला अध्यक्ष संतोष (मकु) परवाल, विधानसभा प्रभारी कल्याणसिंह डामोर, मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष माधोसिंह डावर, जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान भोपाल महाकुंभ के लिए वाहन व्यवस्था व जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं की सूची प्रभारी के साथ बनाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया कि दोनों मण्डलों से लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ता 25 सितंबर को भोपाल पहुँचने की तैयारी कर रहे है । इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत मण्डल महामंत्री हुजेफ़ा असद व भाजयुमों ज़िला महामंत्री नरेंद्र परमार ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर किया । बैठक में विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र डावर, मण्डल अध्यक्ष मनीष शुक्ला व हिमसिंह बारिया के साथ सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी, सुरेश माहेश्वरी, विजय जैन , राकेश नलवाया आदि के साथ सभी मोर्चो के पदाधिकारी सहित समस्त सम्मानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। Post navigation विकासखंड चंद्रशेखर आजाद नगर में खेलो एमपी युथ गेम्स का हुआ आयोजन टीबी मरीजों को निशुल्क पोष्टिक आहार का वितरण किया, फायदे भी बताए