जितेंद्र वर्मा, जोबट

वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला आलिराजपुर की जिला स्तरीय बैठक अगाल धर्मशाला जोबट पर आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि कमल अजमेरा प्रदेश उपाध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश रहे। अध्यक्षता महेशजी माहेश्वरी प्रदेश महामंत्री वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री ओछबलाल सोमानी, विनोद बाफना, संभागीय अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन धार संभाग, राजेश अगाल संभागीय अध्यक्ष वैश्य युवा इकाई, पूर्व ज़िला अध्यक्ष संजय गुप्ता, अलिराजपुर जिला युवा इकाई प्रभारी अनिस जैन, नारायण अरोड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई।

बैठक में भोपाल से पधारे कमल अजमेरा द्वारा राजेश जैन को अलिराजपुर वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला इकाई के जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, संगठन को संगठित करने, संगठन से जुड़ने के लिऐ तथा संगठन से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की गई सभी वक्ताओं का उद्देश्य वैश्य समाज के सभी घटक जो ज़िले में निवासरत है सभी को संगठन से जुड़ने के लिए आव्हान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण देसला द्वारा और आभार अनीस जी जैन द्वारा किया गया। बैठक में जिला युवा इकाई के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार वाणी, जोबट नगर के सभी घटक समाज के प्रमुख,भाभरा बोरी, खट्टाली, आम्बुआ अलिराजपुर, नानपुर उदयगढ़, कट्ठीवाड़ा आदि नगरों से वैश्य जन जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए। बैठक पश्चात सभी वैश्य जनों द्वारा सहभोज किया। बैठक में पधारे सभी वैश्य जनों का धन्यवाद

आभार दिलीप कुमार वाणी अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला युवा इकाई अलिराजपुर ने माना।

बैठक में राजेश जैन वैश्य समाज जिला अध्यक्ष अलीराजपुर ने कहा हमारे संगठन का उद्देश वैश्य बंधुओ को संगठित करना और आने वाले भविष्य में राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *