पावागढ़ दर्शन करने जा रहे थे, तभी हुआ ऐसा हादसा, 1 की मौत, अन्य गम्भीर घायल

- Advertisement -

पावागढ़ मातारानी के दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों की दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे एक 17 वर्षीय युवक शामिल है। घटना सुबह साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है।
बताया यह जा रहा है कि मप्र के झाबुआ जिले के पेटलावद से पावागढ़ दर्शन के लिए कुछ महिलाओं का ग्रुप निकला था, दाहोद-गोधरा के बीच रोड़ पर उनकी तूफान गाड़ी बारिश की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे गाड़ी में बैठे सभी दर्शनार्थी गम्भीर रूप से घायल हो गए।
अभी तक यह खबर आ रही है कि सभी को उपचार के लिए बड़ौदा ले जाया गया था, जहां 17 वर्षीय युवक ने भी अपनी अंतिम सांसे ली। इस दर्दनाक घटना में घायल हुए बालिका भी जिंदगी मौत की जंग लड़ रही है। अन्य दर्शनार्थियों को गम्भीर चोट लगी है। गाड़ी में कितने लोग सवार थे, इसका अभी पता नही चल पाया है, हालांकि बताया जा रहा है गाड़ी में अधिकतर महिलाएं थी।