आलीराजपुर। पुलिस मुख्यालय के वार्षिक रोस्टर अनुसार उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण रेंज इंदौर श्री चन्द्रशेखर सौलंकी, भापुसे के द्वारा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान उमनि महोदय सर्वप्रथम रक्षित केन्द्र में आयोजित पुलिस सम्मेलन में पहुंचे, जहां पर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री हंसराज सिंह के द्वारा उमनि महोदय श्री सौलंकी का पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। आयोजित पुलिस सम्मेलन मे पुलिस अधीक्षक के द्वारा उपस्थित पुलिस अधि0/कर्म0 को उनकी कठिनाई एवं सुझाव के बारे में उमनि महोदय के समक्ष बिना संकोच के प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से रखनें का आग्रह किया गया, जिस पर पुलिस अधि0/कर्म0 के द्वारा बिना संकोच के अपनी कठिनाई एवं सुझाव रखे गये, जिन्हें उमनि महोदय द्वारा गंभीरता से सूना गया व निराकरण के संबंध में आश्वास्त किया गया। श्री सौलंकी के द्वारा सभी अधि0/कर्म0 को विगत माहों कानून व्यवस्था डयूटी के दौरान किये गये कार्यों की सराहना कि व डयूटी में लगे प्रत्येक अधि0/कर्म0 को बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया एवं इसी प्रकार आगे भी अच्छे कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया व प्रत्येक अधि0/कर्म0 अपना सर्वोत्तम देते हुये उदाहरण बनकर, आमजनता में पुलिस की बेहतर छवि बनाये रखनें के लिये अपील की गई। इसी दौरान श्री सौलंकी के द्वारा पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री सिंह के बेहतरीन नेतृत्व व अपने अधीनस्त कर्मचारियों को खुश रहकर बिना तनाव के कार्य करने के मंत्र को भी सराहा। साथही सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस वेलफेयर के लिये अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये। पुलिस सम्मेलन के पश्चात उमनि महोदय श्री सौलंकी के द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गई। मीटिंग के दौरान उमनि महोदय के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी लक्ष्य बनाकर लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें व चिन्हित अपराध, सीसीटीएनएस एवं सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का गंभीरता से निराकरण की कार्यवाही के निर्देश दिये । आगामी समय में आनेवाले त्यौहारों एवं विधानसभा चुनाव को दृष्टीगत रखते हुये सभी थाना प्रभारी आवश्यक तैयारी कर लेवें व किसी भी स्तर पर असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जावें। कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं होनें पाये, इस पर सभी गंभीरता बनाये रखनें के लिये कहा गया। साथही जिला अलीराजपुर में रोजगार एवं शिक्षा के स्तर को देखते हुये पुलिस उच्चकोटी का मानवीय दृष्टिकोण बनाये व समाज के कमजोर वर्ग की त्वरित सुनवाई करने के लिये कहा गया। Post navigation मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कैंप का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अपर कलेक्टर , योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुँचाने की दी समझाइश मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत लगा शिविर, अपर कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर भी पहुंचे