फिरोज खान@ ब्यूरो चीफ आलीराजपुर जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। अंचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।आज शनिवार की सुबह आलीराजपुर के लिए एक बुरी खबर लेकर आई है। बीती मध्यरात्रि को जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें दो पॉजिटिव आई है।उदयगढ़ के रहने वाले जिस शिक्षक को कोरोना पॉजिटिव आया था, अब उनकी किरायेदार एक महिला और आजादनगर के रहने वाले प्रथम मरीज शिक्षक के भाई जो कि लेब टेक्नीशियन हैै उनके सहकर्मी को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद आज सुबह से ही कलेक्टर सुरभि गुप्ता और एसपी विपुल श्रीवास्तव आजादनगर के लिए रवाना हो गए है। आपको बता दे कि कल ही झाबुआ Live ने एक वीडियो न्यूज़ में यह आशंका जताई थी कि उदयगढ़ के बाद आजादनगर कोरोना का हॉटस्पॉट हो सकता है और यह बात बीती मध्यरात्रि को सही साबित हो गई। नए मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में अलग भर्ती किया गया है। जिले में एक संक्रमित मरीज मिलने पर प्रशासन थोड़ी राहत महसूस कर रहा था। लेकिन, मध्यरात्रि को 2 नए मरीज मिलने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ और मरीज भी मिल सकते हैं। अब प्रथम मरीज के भाई, पत्नी और माँ के सेम्पल भी भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। Post navigation राशन पात्रता पर्ची उपलब्ध कराने हेतु भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र इंदौर से छुपता-छुपाता आया युवक; ग्रामीणों ने पकड़ा और कराई जांच; 14 दिनों के लिए घर मे ही क्वारींटाइन