झाबुआ Live बावड़ी न्यूज़ कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार से लेकर प्रशासन तक कड़े कदम उठा रहे है और लाकडाउन का पालन करवाने में कोई कमी कसर नही छोड़ रहे है, लेकिन फिर भी लोग लाकडाउन तोड़कर नियमो का उल्लंघन करते बाज नही आ रहे है। ताजा मामला पेटलावद के ग्राम बावड़ी में आज सुबह सामने आया। जब पास के गांव में रहने वाला एक युवक इंदौर से यहां आ गया। हालांकि जब इसकी सूचना ग्राम के लोगो को लगी तो उन्होंने उसे पकड़ लिया ओर स्वास्थ्य महकमे को इसकी सूचना दी। इसके बाद युवक की जांच कर उसे 14 दिनों तक घर मे क्वारींटाइन रहने के लिए कहा गया। इस पूरे मामले में सरपंच, पंचायत सचिव और कोटवार ओर भारतीय किसान यूनियन के जिला महामंत्री जितेंद्र पाटीदार की अहम भूमिका रही। उन्होंने समय रहते युवक को पकड़ लिया नही तो युवक भागने के प्रयास में था। Post navigation Coronavirus BIG NEWS: आलीराजपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा; 2 रिपोर्ट पॉजिटिव; दूसरा हॉटस्पॉट बनेगा आजादनगर .. गर्भवती महिला को जरूरत थी ‘0’ पॉजिटिव ब्लड की; परिवार में नही था तो यह युवक आया आगे …