फिरोज खान@ आलीराजपुर आलीराजपुर जिले में कलेक्टर सुरभी गुप्ता ने अब 25 मार्च तक लाकडाउन करने के आदेश जारी किए है। चूंकि आलीराजपुर जिला महाराष्ट्र और गुजरात बॉर्डर से सटा हुआ है, इसलिए यहां प्रशासन सक्रियता से नजर बनाए हुए है। जिले में अब किसी प्रकार की गतिविधियां नहीं होंगी। बाजार और दुकाने बंद रहेंगी। किसी को भी बाहर निकलने की परमिशन नही है। इस दौरान जरूरत का सामान जैसे दूध, सब्जी व दवा की सभी सेवाएं खुली रहेंगी, वह भी एक निश्चित समय के लिए। Post navigation पुलिस प्रशासन दिनभर दिखा सजग, लोगों को घर बैठने की नसीहत देकर बाजारों से किया रवाना बेवजह बाजार में घूमने वाले डंडे लाठी खाने व जेल जाने के लिए तैयार रहें, एसडीएम बोले दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी