सलमान शैख़@ झाबुआ Live जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमे विदेश सहित अन्य राज्यो के कितने लोग होम क्वारींटाईन ओर आयसुलेशन वार्ड में और अभी तक कितने सेम्पल भेजे गए, उनमे से कितनी रिपोर्ट नेगेटिव आई है तो कितनी रिपोर्ट पेंडिंग है यह सभी दर्शाया गया है। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि सुरक्षा के लिहाज से दूसरे राज्य से लौटे 34 हजार 742 व विदेश से आए 99 लोगों को घर में ही विशेष निगरानी में रखा गया है। आस-पास के लोग उस घर में प्रवेश न करें और न ही वे कहीं जाएं इसलिए एक फीट चौंड़ा, दो फीट लंबा नोटिस बोर्ड उनके घर के दीवार में चस्पा कर दिया गया है। Post navigation बाबा साहेब की जयंती पर ग्राम में संघ के कार्यकर्ताओं ने किया नमन प्रदेश एवं अन्य प्रदेश से आने जाने वाले मालवाहक ट्रक और गुड्स कैरियर पर अब कोई रोक नहीं होगी