जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार जोबट बोरी रोड पर ग्राम डेकाकुंड में एक युवती का शव लावारिस हालत व संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसके हाथ पर P L व दिल और स्टार गुदा हुआ है। अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान में जुटी रही, मगर अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। मृतक की उम्र 17, 18 के लगभग के आसपास बताई जा रही है। उसके चेहरे के नाक पर चोट के गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि किसी ने उसे मार कर यहां फेंक दिया हो। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मगर अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।घन्टों प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पायी। चूंकि मृतक के पास से कोई सामान कागज इत्यादि भी नहीं मिला है, जिससे शव के पहचान में और भी दिक्कत आ रही है।पुलिस द्वारा विभिन्न व्हाट्सप्प ग्रुप में मृतक का फोटो शेयर कर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। Post navigation विधायक सेना महेश पटेल ने भूमि अधिग्रहण मामले में मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष को सौंपा पत्र करोड़ों रुपए गबन के आरोपी कमल राठौड़ की गिरफ्तारी को लेकर कठ्ठीवाडा नगर बंद रहा, कांग्रेस नेताओं ने धरना-प्रदर्शन