संजय गांधी, बोरी बोरी में खुलेआम बिक रहा मांस मटन, विक्रेता बैखोफ, प्रशासन का नही कोई डर…जब से डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री बने तब से मध्य प्रदेश में सरकार के सख्त निर्देशों का पालन करने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन लगता है कि अलीराजपुर जिले के बोरी में शासन के निर्देशों की अवहेलना करना प्रशासन ने अपना कर्तव्य समझ लिया है शायद इसीलिए ग्राम बोरी के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/12/VID-20231227-WA0003.mp4 आज हाट बाजार का दिन है और हर वर्ग के व्यक्ति साप्ताहिक खरीदे के लिए बाजार में निकलते हैं लेकिन बोरी के बाजार में बिक रहे खुलेआम मांस मटन से जो गंदगी एवं बदबू बाजार में बीमारियों को न्योता दे रही है, उससे डर कर आमजन साप्ताहिक खरीदी करने में हिचक रहे है ।ग्राम पंचायत यह कहकर अपने पल्ला झाड़ रही है कि दुकानदारों को हमने नोटिस देकर प्रशासन को अवगत करवा दिया है लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने के कारण हम अवैध रूप से चल रही इन दुकानों को हटा पाने में असमर्थता महसूस कर रहे हैं।अब सवाल यह उठता है कि क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन होगा या अपनी जवाबदारियों को यूं ही एक दूसरे के कंधे पर ढोला जाएगा। Post navigation नवरात्रि के प्रथम दिन प्रजापत समाज ने निकला भव्य चल समारोह बच्चो को डॉक्टर ,इंजीनियर ही नहीं अच्छा इंसान भी बनाने का प्रयास करे : साध्वी श्री उर्मिला श्रीजी