https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220917-WA0013.mp4 फेसबुक पर जारी किया वीडियो सलमान शैख@ झाबुआ Live मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में 19 सितंबर को पेटलावद आ रहे है और उनके आगमन के पहले भारतीय किसान यूनियन ने एक बड़ा ऐलान किया है। यह ऐलान उन्होंने लहसन और प्याज के औंधे मुंह गिरते दामों को लेकर सरकार की बेरुखी से नाराज होकर किया है। यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड़ ने इस संबंध में फेसबुक पोस्ट के जरिए इस विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि किसान 19 सितंबर को लहसन प्याज़ फेककर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया जो 2018 में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का था, जिसमें किसान यूनियन ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। इस घोषणा के बाद प्रशासन सीएम की सुरक्षा और यात्रा मार्ग को लेकर चिंता में है और संभवतः प्रशासन किसान से संवाद कर सकता है। Post navigation नाम वापसी के अंतिम दिन चला ड्रामा, दिन भर चला मान मनौव्वल का दौर, मनुहार के बीच कुछ माने तो कुछ रहे अडिग … पेटलावद के सिर्वी मोहल्ले में फांसी पर झूलता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी