सलमान शैख@ झाबुआ Live आज सुबह पेटलावद नगर के सिर्वी मोहल्ले के होली चौक में मंदिर के पास स्थित मकान में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। युवक का नाम रितेश पिता जगदीश डाबी है और करवड़ का रहने वाला है। इसका पता आसपास के रहवासियों को जब चला तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया और मकान के बाहर रहवासियों की भिड़ एकत्रित हो गई। रहवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पीएम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि पहले युवक ने अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया, लेकिन कुछ न होने की वजह से बाद में उसने अपने आप को फांसी पर लटका लिया। टीआई सुरेंद्र गाडरिया ने बताया युवक के शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसकी जांच की जा रही है। Post navigation CM के पेटलावद आगमन पर लहसन प्याज़ सड़को पर फेकेंगे किसान; फेसबुक पोस्ट के जरिए भारतीय किसान यूनियन ने किया ऐलान… पूर्व विधायक निर्मला भूरिया ने किया वार्ड 8 के भाजपा प्रत्याशी राजेश यादव के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ…