बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आज क्लियर हुए जिसमें पेटलावद 195 विधानसभा की विधायक उम्मीदवार सुश्री निर्मला भूरिया ने कांग्रेस के वालसिंग मेड़ा को लगभग 5800 वोटो से पराजित कर अपनी जीत दर्ज कराई इसके बाद जैसे ही जीत की घोषणा हुई बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न आतिशबाजी कर मनाया एवं एक दूसरे को बधाई दी।इस मौके पर बीजेपी के जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी भी जीत की बधाई कार्यकर्ताओ को बधाई दी। बीजेपी के युवा कार्यकर्ता मुकेश गोयल, कापसिंग भूरिया, दिवान डामोर, अर्पित भूरिया,दिनेश पारगी, कालूसिंग डामोर, विजेंद्र डामोर, जामसिंग अमलियार,तोलिया डामोर, कैलाश डामोर, करम डामोर,विक्रम टांक,भूरा भाई डामोर,मानसिंग डामोर आदि कार्यकर्ता ने जश्न मना कर बधाई दी। Post navigation 22 जनवरी को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, तैयारियों को लेकर राम दरबार में बैठक हुई टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया बलिदान दिवस