राणापुर से कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी हर जगह जश्न मनाने में डूबी हे वही प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया राणापुर पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया। विक्रांत भूरिया ने कहा की कर्नाटक तो झांकी है मध्य प्रदेश अभी बाकी है।

वही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी तीखे हमले करते हुए गुजरात के दाहोद को स्मार्ट सिटी जैसे बनाने के सवाल पर कहा की केंद्र की सरकार स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगो के रोजगार छीन रही है। भूरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव को सिर्फ पांच महीने बचे है जितना जनता को परेशान होना है हो ले उसके बाद कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनने जा रही है वही भूरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली बहना जेसी योजना चुनाव के समय लागू कर के प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। भूरिया ने बताया की कमलनाथजी की सरकार बनेगी तो नारी सम्मान योजना वही घरेलू गैस सिलेंडर पांच सो रूपे में दिया जाएगा। भूरिया के साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मथियास भूरिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश गाहरी पार्षद मुज्जमिल बक्श (लाला) दिनेशचंद्र कटारिया ओम पोरवाल मोहन गाहरी योगी ठेकेदार विजय शाह विनोद पांचाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *