खवासा हिमाली ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में चौथा और खवासा में पहला स्थान हासिल किया April 16, 2026 Editor CB Live बोर्ड परीक्षा में फहराया परचम
खवासा न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम March 19, 2026 Editor CB Live अर्पित चोपड़ा, खवासा न्यू हाईट्स पब्लिक स्कूल ने हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा को संस्था के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर मनाया। बच्चों तक अपनी सांस्कृतिक धरोहर पहुँचाने…
खवासा रेलवे ट्रैक पर मिल युवती का क्षत विक्षत शव March 6, 2026 Editor CB Live रेलवे ट्रैक पर मिल युवती का क्षत विक्षत शव
खवासा बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों की साल भर की मेहनत चौपट February 20, 2026 Editor CB Live कटाई पर आई गेहूं की फसल हुई बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग
खवासा खवासा सोसायटी में गेहूं पंजीयन एवं तुलाई केंद्र शुरू करने की मांग, थांदला विधायक ने उठाया मुद्दा February 17, 2026 Editor CB Live अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा क्षेत्र के किसानों को समर्थन मूल्य गेहूं पंजीयन एवं तुलाई में आने वाली समस्या को लेकर थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ने कलेक्टर झाबुआ को पत्र लिखा…
खवासा रजत जयंती महोत्सव एवं पंचकुंडीय महायज्ञ संपन्न January 28, 2026 Editor CB Live अर्पित चोपड़ा खवासा अखिल भारतीय दयानंद सेवा आश्रम संघ, दिल्ली द्वारा संचालित महाशय धर्मपाल MDH विद्या निकेतन, भामल में रजत जयंती महोत्सव, पंचकुंडीय महायज्ञ एवं वार्षिक महोत्सव का आयोजन श्रद्धा…
खवासा आखिर इस बार गणतंत्र दिवस का रंग क्यों दिखा फीका..? January 26, 2026 Editor CB Live मंच से गायब रहे पंच, निजी स्कूल की बेरुखी — बना चर्चा का विषय..?
खवासा आखिर इस बार गणतंत्र दिवस का रंग क्यों दिखा फीका..? मंच से गायब रहे पंच, निजी स्कूल की बेरुखी — बना चर्चा का विषय..? अर्पित चोपड़ा, खवासा जहाँ पूरा देश 26 जनवरी को गर्व और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाता है वहीं झाबुआ जिले के खवासा गांव में इस बार यह राष्ट्रीय पर्व कुछ फीका-सा नजर आया। गांव में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर कई चर्चाओं का दौर चलता रहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ग्राम पंचायत भवन पहुँची। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से हर बार की तरह इस बार भी प्रभात फेरी से लेकर मंच तक कई पंचों की अनुपस्थिति साफ नजर आई। जनप्रतिनिधियों की यह गैर मौजूदगी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। एक निजी स्कूल की प्रभातफेरी को लेकर बेरुखी खासी चर्चा का विषय बनी रही। आमतौर पर इस देशभक्ति पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहता है, लेकिन इस बार स्कूल के बच्चे मुख्य कार्यक्रम से दूर नजर आए। उक्त निजी स्कूल का स्टॉफ कुछ बच्चों को लेकर सीधा कार्यक्रम में पहुंचा और मंच पर बच्चों की प्रस्तुति करवाकर इतिश्री करता दिखाई दिया। प्रतिवर्ष एबीवीपी द्वारा झंडा वंदन किया जाता है लेकिन इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किया गया। यह भी नगरवासियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। प्रभात फेरी के पश्चात ग्राम पंचायत भवन में सरपंच गंगाबाई खराड़ी द्वारा ध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और ध्वज को सलामी दी गई। आगे का कार्यक्रम कन्या स्कूल परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ मंच पर भी कई पंचों की उपस्थिति नहीं दिखी। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गाने पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के पश्चात ग्राम पंचायत द्वारा मिठाई वितरण किया गया। राष्ट्रीय पर्व के इस मुख्य कार्यक्रम को लेकर पंचायत द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई। कुल मिलाकर, खवासा में इस बार गणतंत्र दिवस का उत्साह कहीं न कहीं कम नजर आया। पंचों की गैर हाजरी, परंपरागत प्रभात फेरी को लेकर स्कूल की बेरुखी लोगों को खटकती रही। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व जैसे अवसरों पर सभी को एकजुट होकर भाग लेना चाहिए, ताकि बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना और मजबूत हो सके। January 26, 2026 Editor CB Live मंच से गायब रहे पंच, निजी स्कूल की बेरुखी — बना चर्चा का विषय..?
खवासा खवासा में भक्ति की बयार, प्रभातफेरी और अखंड रामायण पाठ से धर्ममय हुआ माहौल January 14, 2026 Editor CB Live अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा नगर में विगत कई समय से लगातार निकाली जा रही प्रभातफेरी का क्रम निरंतर जारी है। प्रभातफेरी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर बस स्टैंड से शुरू…
खवासा सागवा में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया होगा, ध्वज की स्थापना की January 1, 2026 Editor CB Live अर्पित चोपड़ा, खवासा रविवार को खवासा क्षेत्र के सागवा ग्राम में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सागवा मंडल में आयोजित किया जा रहा…