अर्पित चोपड़ा, खवासा थांदला थाने की खवासा पुलिस चौकी के अंतर्गत एक युवती का क्षत विक्षत शव संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। घटना गुरुवार रात्रि साढ़े आठ बजे के आसपास की है। घटना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई पुलिस इसकी जाँच में जुटी है। जानकारी के अनुसार घटना दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन के बामनिया-भैरोगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक की है, जहाँ से 11 वी की छात्रा का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान आशा पिता शांतिलाल वसुनिया निवासी झांगर, नारेला के रूप में हुई है। खवासा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेश ननामा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिर भी पुलिस सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है। मर्ग क़ायम कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। Post navigation बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों की साल भर की मेहनत चौपट न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम