आरीफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में रिलीफ़ मेडिकल & जनरल स्टोर का कैबिनेट मंत्री माधौसिंह डावर व जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर ने नया बाजार में फीता काटकर उद्धघाटन किया। कैबिनेट मंत्री डावर ने कहा कि नगर में पहले मेडिसिन के लिए दाहोद गुजरात जाना पड़ता था अब आज़ाद नगर के नगरवासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है की रिलीफ़ मेडिकल का आज उद्धघाटन हुआ है। मेडिकल के ऑनर मोइन अली ने बताया है कि मेडिसिन के लिए दाहोद या बड़ौदा जाने की जरूरत नही है उन्हें रिलीफ़ मेडिकल पर ही दवाइया उपलब्ध कराई जाएगी। नगर अब बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है। उद्धघाटन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र डावर, हाजी शब्बीर मोहम्मद पटवारी, ठाकुर रुस्तमसिंह, डॉक्टर रियाज शेख, अफसार शेख, सरपंच हिमसिंग बारिया, मदन डावर आदि नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Post navigation पात्र कृषकों को बांटे ब्याज माफी के प्रमाण पत्र राज्य शिक्षा केंद्र आदेश अवहेलना, स्कूल नहीं पहुंच रहे शिक्षक