लोकेन्द्र चाणोदिया बामनिया

टेनिस बॉल, क्रिकेट टूर्नामेंट स्पीड 11 क्रिकेट क्लब एवं एकता क्रिकेट क्लब बामनिया के संयुक्त तत्वावधान में 3 फरवरी से स्थानीय शासकीय बालक विद्यालय खेल मैदान पर आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुए बामनिया प्रीमियम लीग बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन ट्राफी वितरण के साथ बुधवार को हुआ। इस टूर्नामेंट में पेटलावद, बामनिया, रायपुरिया, करवड़, सारंगी, थांदला,अमरगढ़,चापानेर आदि जगहों की खिलाड़ियों ने सहभागिता की, जो कि 6 अलग-अलग टीमों में मैदान में उतरे।
बुधवार को अंतिम दिन एलीमिनेटर और क्वालीफॉयर मुकाबलों सहित कुल 4 मैच हुए। पहला मुकाबला एमके वारियर्स और हैरी 11 के मध्य हुआ। जिसमें रोमांचक मुकाबले में हैरी 11 को हराकर एमके वारयिर्स ने जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच ब्लैक पैंथर व गोल्डन बुल्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें गोल्डन बुल्स की जीत हुई ! क्वालीफॉयर व तीसरा मुकाबला हैरी 11 व गोल्डन बुल्स के बीच हुआ, जिसमें हैरी 11 ने जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट का अंतिम व महामुकाबला एमके वारियर्स व हैरी 11 के बीच हुआ। जिसमें एमके वारियर्स ने एकतरफा जीत हासिल करते बीपीएल ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस दौरान विजेता टीम ने ढोल बजाकर व आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस टूर्नामेंट में उपविजेता हैरी 11 रहीं। वहीं तीसरें स्थान पर गोल्डन बुल्स व चौथे स्थान पर ब्लैक पैंथर की टीम रही !
आयोजन के समापन अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप मांडौत,समाजसेवी गौतम गेहलोत, लाखनसिंह सोलंकी,सत्यनारायण शर्मा सहित बामनिया के मीडियाकर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के स्वपनिल वागरेचा ने किया। वहीं आभार प्रतापसिंह सिसौदिया ने माना।

यह रहे बीपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
मैन ऑफ दी सीरिज-सचिन पीपाड़ा
सर्वश्रेष्ठ कैच- नानू डामर
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- हरिश चौथरी
सर्वश्रेष्ठ बॉलर- विकार भाभर (होल्डर)
मैन ऑफ दी मैच फाइनल- दिपक पाटीदार (पोटिंग), करवड़ !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *