विजय मालवीय, बड़ी खट्टाली भाई बहन के खूबसूरत त्योहार रक्षा बंधन को लेकर सभी लोगों में खासा उत्साह है। भाई बहन के प्रेम के इस पर्व का सभी को इंतजार रहता है। रक्षा बंधन ऐसा मौका है जब भाइयों से जुड़ी हंसी-ठिठोली और नोक-झोंक सभी तरह की यादें ताजा हो जाती है। बड़ी खट्टाली में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोलास के साथ मनाया गया। भाई बहन प्रेम के इस त्योहार पर बहनों ने भाइयों की आरती उतारने के साथ ही उनकी कलाई पर राखी बांधी। इस मौके पर भाइयों ने भी मिठाई खिलाकर अपनी बहनों को उपहार दिए। रक्षाबंधन के इस त्योहार पर बड़ी खट्टाली में राखियों व मिठाइयों की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ रही। इस त्यौहार को लेकर ग्राम के लोगों में काफी उत्साह नजर आया भाई-बहन के इस प्यार भरे त्यौहार को बहुत उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा पारंपरिक व्यंजनों का आदान- प्रदान किया गया। Post navigation खट्टाली में नारी सम्मान योजना के अंतर्गत लगभग 1500 फॉर्म भरे, महिलाओं की एक विशाल रैली निकाली इंदौर के एमवाय अस्पताल में जरूरतमंद के लिए बारिश में भीगते पहुंचे रक्तदाता