झाबुआ Live के लिए ” राणापुर” से ” मयंक गोयल ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ Live की खबर का एक बार फिर तुरंत असर हुआ है झाबुआ Live ने कल रविवार को ” हलचल – राणापुर” के नाम से एक समाचार प्रकाशित कर नगर की राजनीति मे जो घटनाक्रम चल रहा था उसकी पडताल की थी उस खबर का असर यह हुआ कि बीजेपी – कांग्रेस की खदबदा रही राजनीति परिणाम पर पहुंच गयी है अभी अभी नगर परिषद उपाध्यक्ष शांताबाई ” के निवास पर मोजूद BJP जिलाध्यक्ष दोलत भावसार , महामंत्री दिलीप कुशवाह , थावरसिंह , उपाध्यक्ष छगनलाल प्रजापत , गोविंद अजनार , चैनसिंह , ओपी राय , हैदर अली , कैलास मामा , अशोक राठौर , दिनेश राठोर की उपस्थिति मे कांग्रेस नेत्री एंव नगर परिषद उपाध्यक्ष ” शांताबाई राठोड” ने कांग्रेस छोडकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है इस अवसर पर शांताबाई ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली परिषद् के खिलाफ अब ओर प्रभावी लडाई लडेगी ओर उनके भ्रष्टाचार को साव॔जनिक करेगी । बीजेपी जिलाध्यक्ष दोलत भावसार ने पार्टी ने उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बीजेपी मजबूत होगी । वही नगर परिषद अध्यक्ष एंव राणापुर कांग्रेस के अध्यक्ष ” कैलास डामोर” ने कहा कि किस पार्टी मे किसको कब आना जाना है यह निजी मामला है लेकिन उनके निजी हित को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है ओर शायद यह उनकी मजबूरी रही होगी । Post navigation ग्रामीण अंचल में गरबों का आनंद चरम पर तालाब में डूबने से बालक की मौत